Bula Lo Vrindavan Giridhari Lyrics

Bula Lo Vrindavan Giridhari Lyrics

बुला लो वृन्दावन गिरधारी
बसा लो वृन्दावन गिरधारी
मेरी बीती उमरिया सारी
बुला लों वृन्दावन गिरधारी।।

मोह ममता ने डाला घेरा
ना कोई सूझे रस्ता तेरा
दीन दयाल पकड़ लो बहियाँ
अब केवल आस तिहारी
बुला लों वृन्दावन गिरधारी।।

करुणा करो मेरे नटनागर
जीवन की मेरे खाली गागर
अपनी दया का सागर भर दो
मैं आई शरण तिहारी
बुला लों वृन्दावन गिरधारी।।

दीन जान ठुकरा ना देना
अपनी चरण कमल रज देना
युगों युगों से खोज रही हूँ
अब दर्शन दो गिरिधारी
बुला लों वृन्दावन गिरधारी।।

बुला लो वृन्दावन गिरधारी
बसा लो वृन्दावन गिरधारी
मेरी बीती उमरिया सारी
बुला लों वृन्दावन गिरधारी।।

Bula Lo Vrindavan Giridhari Lyrics

Leave a Comment